मेरा आँगन

मेरा आँगन

Friday, September 26, 2025

176

 न्यू स्टेवार्ट स्कूल, कटक,ओड़िशा के  छात्रों का सृजन

1-हमसिका कुमारी

 हिंदी

 


हमारी राष्ट्रभाषा है हिंदी

हमारी उच्च आशा है हिंदी

देश का मान है हिंदी

देश की शान है हिंदी

हमें लगती सबसे प्यारी

हिंदी है संस्कृति हमारी

सबसे प्यारी सबसे न्यारी

राष्ट्रभाषा हिंदी हमारी।

 

-0-

2-आराध्या राज


राष्ट्रभाषा

 

हिंदी केवल भाषा नहीं

है भारत की यह बिंदी

जोड़ रखा है पूरे देश को

सबके मन की पसंद है हिंदी।

 

मान करो, सम्मान करो

दे दो उसको प्यार

कितनी प्यारी भाषा हमारी

जैसे हो कोई प्यारा उपहार

-0-


3-अमृता राज

प्यारी हिंदी

 

भाषा नहीं है हिंदी

है भारत की बिंदी

रहे सदा बन ताज

गर्व करें हम आज।

 

पहचान है यह हमारी

जाने हर पुरुष व नारी

रहे सदा बन ताज

गर्व करें हम आज।

 

साथ रहे यह हरदम

करे रिश्तों की दूरी कम

रहे सदा बन ताज

गर्व करे हम आज।

-0-

 4-अद्विका राउत

 


हिंदी हमारी प्यारी भाषा

 

हिंदी है राष्ट्रभाषा हमारी

वह भाषा सबसे प्यारी

सभी धर्म के लोग सारे

गाते गीत हैं हिंदी के प्यारे।

 

चाहे बदले समय या पीढ़ी

नहीं बदलेगी हिंदी भाषा हमारी।

माँ की बोली जितनी मीठी

उतनी मीठी है हिंदी प्यारी।

 

चाहे बोलो जो भी भाषा

या जाओ हिमालय से जापान

सदा बनाए रखना अपनी

हिंदी का ऊँचा सम्मान।

-0-

5-ईमानुएल बेहेरा

 

मेरा देश भारत

 

मेरा देश है सबसे प्यारा

झंडा ऊँचा रहे हमारा

देखी हमने सारी दुनिया

सबसे आगे है देश हमारा

 

भारत देश हमारा है

हमको जान से प्यारा है

रंग -बिरंगे लोगों से

यहाँ हमेशा उजियारा है।

 

यह है हमारा भारत प्यारा

दुनिया में है सबसे न्यारा

है हमारा तीन रंग का झंडा

दुनिया का सबसे सुंदर झंडा।

-0-


6-साई अमृत महापात्र

हमारी हिंदी

 

हिंदी है हमारी पहचान

जो बढ़ाती हमारे देश की शान

पुष्प के समान जो भाषा कोमल

गंगा के समान जो भाषा निर्मल,

वह है हिंदी भाषा हमारी

जो दुनिया में है सबसे न्यारी

सभी भाषाओं से अधिक प्यारी

वह है राष्ट्र भाषा हमारी।

-0-

 

7-सायंका माझी 



हमारा झंडा

 

देखो बच्चों यह झंडा प्यारा

तीन रंगों का मेल है सारा

सदा रहे यह झंडा ऊँचा

आकाश को है जैसे छूता

सदा करो तुम इसका मान

कभी न करना तुम अपमान

झंडा ही है देश की शान

बना रहे यह सदा महान।

-0-

Wednesday, April 9, 2025

175

 

बाल -लेखनी

(कक्षा-द्वितीय के छात्र,  न्यू स्टेवार्ट स्कूल, कटक, ओड़िशा-सौजन्य: अनिमा दास)

1. फूल/सौर्यांश मिश्रा

 


फूल कितना महकता है

तितलियों को उड़ा लाता है

फूल बड़ा प्यारा है

फूल सबसे न्यारा है।

-0-

2. मुझे आगे बढ़ना है/आराध्या राज 

 


मुझे आगे बढ़ना है

इस दुनिया में कुछ,

कर दिखाना है

जिन सपनों को खोया था

उन सपनों को पाना है

आगे बढ़ते हुए

खुद को आज़ाद करना है।

मुझे आगे बढ़ना है।

-0-

3. फूल/ ईमानुएल बेहेरा

 


फूल ज़मीन से उगता है

धीरे- धीरे बड़ा होता है

ड़ा होकर बनता है पेड़

दुनिया को बनाता सुंदर

और सबकी जान बचाता है।

-0-

4. मुझे आगे बढ़ना है/ श्रेयश हर्षिल

 


मुझे आगे बढ़ना है

देश का नाम रोशन करना है

मम्मी पापा को सदा खुश रखूँ

ऐसा मुझे कुछ कर दिखाना है।

मुझे आगे बढ़ना है।

-0-


5. मुझे आगे बढ़ना है/ सृष्टि महापात्र

 


मुझे आगे बढ़ना है

होकर बड़ा,

मैं चाँद पर जाऊँगी

सारी दुनियाया को दिखाऊँगी

मुझे कुछ कर दिखाना है

अपने देश को आगे बढ़ाना है।

मुझे आगे बढ़ना है...

-0-

6. मुझे आगे बढ़ना है.../ अद्विका राऊत

 


मुझे आगे बढ़ना है...

कुछ कर दिखाना है

ढेर सारा पढ़ना है

शिक्षक मुझे बनना है

किसी को डॉक्टर...

किसीको इंजिनीयर बनाना है

देश का भविष्य गढ़ना है

मुझे आगे बढ़ना है...

कुछ कर दिखाना है...

-0-

7. इंद्रधनुष/ हमसिका कुमारी

 


सतरंगी सात रंगों का है

यह इंद्रधनुष,

लाल, पीला, हरा और नीला है

निखरता है जब बारिश में

और भी खूबसूरत हो जाता है

-0-


8. मुझे कुछ बड़ा करना है/स्वयंराज साहू

 

मुझे कुछ बड़ा करना है

कल को कुछ बनकर दिखाना है

पढ़कर मैं आगे बढ़ जाऊँगा

एक सच्चा इनसान बन पाऊँगा

मुझे आगे बढ़ना है

कुछ कर दिखाना है।

-0-