मेरा आँगन

मेरा आँगन
Showing posts with label -अमृता राज. Show all posts
Showing posts with label -अमृता राज. Show all posts

Sunday, April 19, 2026

178

 

1-सौंदर्य/ अद्विका राउत कक्षा -चार

 


प्रकृति की सुंदरता है कितनी अनमोल,

सुंदरता है जैसे मीठे गीतों के बोल।

 

बारिश की चमकती बूँदों से—

अपनी दशा वह दर्शाती है,

पेड़-पौधों की छाँव देकर 

अपना कर्तव्य निभाती है।

 

दूब- सी कोमल तन

रुई सा कोमल मन,

पशु-पक्षियों को आश्रय देती,

अपनी मुलायम सेज पर सुलाती।

 

माँ- सा प्रेम जताती

पूरे विश्व को दिल में समाती,

कण-कण में वह बसती है

देकर हमें साँस, उपकार है करती।

 

पृथ्वी है हृदय,

पेड़-पौधे इसके ताज़,

प्रकृति ही बादल, है वृष्टि

है यह अनमोल साज़ ।

-0-

 

2-प्रकृति/ अमृता राज कक्षा - छ

 


इतनी सुंदर मनमोहक जो,

प्रकृति हमारी है।

इसका संरक्षण करना भी,

हमारी जिम्मेदारी है।

इसके गर्भ में सागर बहता,

हिमालय है इसका तन।

अम्लजन यह देती हमको,

बचाने हमारा जीवन।

हमें इसे अपनाना है,

मिलकर इसे बचाना है।

अंत होती इस प्रकृति को,

उसका जीवन लौटाना है।

-0-

3-पेड़/ आराध्या राज कक्षा - चार

 


छोटा पौधा ही पेड़ बन जाता,

सबसे अपना नाता है कहलाता।

देता फल-फूल हमें भरपूर,

चारों ओर हरियाली है फैलाता।

खाने को अनाज है देता,

बदले में कुछ भी न लेता।

जीवन अगर बचाना है,

सबको एक-एक पेड़ लगाना है।

-0-

4-हमारी प्यारी बगिया / ईमानुएल बेहेरा, कक्षा - चार

 


प्यारी-प्यारी प्रकृति हमारी,

लगती है सबसे न्यारी।

इसकी गोद में भरा है प्यार,

जंगल और नदियों का संसार।

पहाड़ों की ऊँची ऊँचाई,

सागर की गहरी गहराई।

खेतों की सुंदर हरियाली,

आसमान की छतरी नीली।

रिमझिम-रिमझिम बरसे पानी,

है हमारी धरती सुहानी।

आओ मिलकर पेड़ लगाएँ,

इस बगिया को स्वर्ग बनाएँ।

सदा खिलती रहे प्रकृति हमारी,

यह है सुंदर, सबसे न्यारी।

-0-  

5-अनमोल देन/ हमसिका कुमारी, कक्षा - चार

 


सूरज की चमक से होती दिन की शुरुआत,

चाँदनी की चमक से... सुंदर लगती रात।

फूलों की खुशबू,पवन की सुवास ,

बारिश की बूँदें,बुझाए धरती की प्यास 

 

झरनों की धारा, पर्वत की ऊँचाई,

झील की शांति, पानी की गहराई।

 

पक्षियों के गीतों से झूमे जग सारा,

प्रकृति का आँचल है सबसे प्यारा।

 

जीवन का आधार, ईश्वर का उपहार,

प्रकृति की देन से महके संसार।

-0-

 सामग्री -सौजन्यः अनिमा दास

 

Monday, January 26, 2026

177

 

गणतंत्र दिवस

(न्यू स्टेवार्ट स्कूल, कटक, ओड़िशा)


1

गणतंत्र दिवस जैसा शुभ दिन है आया

ढेर सारी पुरानी यादें लाया

लोगों ने खुद शासन चलाया,

वोट देकर अपना कर्तव्य निभाया।

 

डॉ. बी. आर अम्बेडकर 

है संविधान के रचयिता 

थमा दिया जिन्होंने हथेली पर 

संविधान की महागाथा।

 

आओ हम सब मिलकर

 सोने सा भारत बनाएँ

भारत माता की आज गरिमा बढ़ाएँ।

आओ अपने अंदर प्यार को जगाएँ




सब होकर एक बुराई के आगे

डटकर खड़े हो जाएँ।

 

इस देश की धरती में सच्चाई का 

बीज बोएँ 

हमारी प्यारी भारत माता की आन


मान और शान बढ़ाएँ । 

अलग है धर्म पर एक ही माँ 

अपना भारत देश महान ।


-अद्विका राउत,कक्षा - तृतीय 

-0-

2


है तिरंगा प्यारा
 

है सबसे न्यारा 

यह देश हमारा 

जग में प्यारा 

छब्बीस जनवरी का दिन है आया 

खुशियों को साथ ले आया 

इसी दिन लागू हुआ संविधान 

जिसका पालन करना है हमारा सम्मान 

यह देश हमारा 

जग में प्यारा 

आओ लगाएँ, जयहिंद का नारा।

-0-ईमानुएल बेहेरा, कक्षा - तृतीय 

3


आज़ादी का रंग
 

है गणतंत्र दिवस

राष्ट्रीय पर्व हमारा 

आओ मिलकर मनाएँ 

आजादी का रंग नया  

 

फिर से आँखों पर छाया 

वीरों का बलिदान 

शहीदों का कफ़न है तिरंगा 

हर भारतीय की जान तिरंगा।

आओ मिलकर मनाएँ 

आज़ादी का रंग नया ।

-0- हमसिका कुमारी,कक्षा - तृतीय

4

26 जनवरी आया 


गणतंत्र दिवस है आया
 

चारों ओर खुशियाँ फैली


छोड़कर अंग्रेजों की गुलामी
  

 आया अपना नया संविधान 

हर पल इस दिवस का करो सम्मान  

भारतवासी जहाँ भी रहते 

कर सर ऊँचा अपना तिरंगा लहराते।

-0-आराध्या राज, कक्षा - तृतीय

5

गणतंत्र दिवस है आया 


खुशियों का झंडा लहराया
 

आओ मिलकर दें उन्हें सम्मान 

जिन्होंने बचाए हमारे प्राण

 

महात्मा गाँधी, सुभाष बोस 

न था इनका कोई दोष 

पर था इनको देश से प्यार 

इसीलिए गई उनकी जान।

 

हम सब हैं अभी साथ 

पकड़कर एक दूसरे का हाथ 

क्योंकि था यह उनका बलिदान 

जो हमें मिला है जीवन दान।

-0-अमृता राज, कक्षा - पाँच 

6

स्वर्णिम हिंदी 

 

हिंदी भाषा है 


सभी भाषाओं में महान
 

जिसका सब करते आदर 

स्वर्ण के समान 

 

इस भाषा में मुझे है होता 

ममता का एहसास 

जिसके एक एक अक्षर में 

भरी है मिठास 

 

जिस भाषा को सुनने से 

होता है मुझे अपनेपन का आभास 

वह हिंदी भाषा लगती है 

मुझे सबसे खास 

 

हिंदी पढ़ने से मन को 

मिलता है संतोष 

यह भर देती है 

आत्मा में जोश 

 

हिंदी होती है 

बहुत ही आसान 

जो ले आती है 

चेहरे पर मुस्कान 

 

हिंदी है हमारी 

पहचान और राष्ट्रभाषा 

जिसके लिए हम 

गर्व करते रहे हमेशा।

-0-साई अमृत महापात्र, कक्षा - पाँच 

7

गणतंत्र दिवस 

 

हुआ भारत में अंग्रेजों का आगमन

जब था उनका बस व्यापार में मन

क्योंकि कमाना था उन्हें अधिक धन

लेकिन धीरे धीरे वह करने लगे भारत पर शासन ।

 

उन्होंने किया भारत पर अत्याचार

और बनाए बहुत ही अन्यायपूर्ण कानून

लेकिन जब भारतवासियों ने किया उनसे युद्ध

बह गया हज़ार हज़ार भारतीयों का खून ।

 

इस युद्ध के बाद सभी भारतीयों के 

मन में आया एक विचार

कि अगर हो एकजुट करें अंग्रेजों पर वार

न मानकर अपनी हार

तो कभी न कभी खुल जाएगा 

उनकी स्वाधीनता का द्वार ।

 

ए.ओ. ह्यूम ने किया कांग्रेस का निर्माण

जिसका उद्देश्य था भारत में 

करना एकता का प्रचार

और अंग्रेज़ सरकार को 

दिलाना उनके प्रति ध्यान

ताकि आ सके भारतीयों के 

जीवन में कोई सुधार ।

 

15 अगस्त को हुआ भारत एक स्वाधीन देश

जिस दिन को माना जाता है सबसे विशेष

दूर हो गए सभी भारतीयों के क्लेश 

और चले गए भारत से अंग्रेज़ विदेश ।

 

अब भारत में होने वाला था 

भारतीयों का न्यायपूर्ण शासन

जो बनाना चाहते थे भारत में अच्छे नियम

जो थे बुरे लोगों के लिए खराब

पर बना दे अच्छे लोगों का जीना उत्तम ।

 

26 जनवरी को हुआ 

भारत एक प्रजातंत्र देश

लागू हुआ अंबेडकर का लिखा संविधान

इस दिन को मनाते हम गणतंत्र दिवस 

जो है भारत के इतिहास में सबसे महान । 

 साई अमृत महापात्र, कक्षा -पाँच 

-0-


Friday, September 26, 2025

176

 न्यू स्टेवार्ट स्कूल, कटक,ओड़िशा के  छात्रों का सृजन

1-हमसिका कुमारी

 हिंदी

 


हमारी राष्ट्रभाषा है हिंदी

हमारी उच्च आशा है हिंदी

देश का मान है हिंदी

देश की शान है हिंदी

हमें लगती सबसे प्यारी

हिंदी है संस्कृति हमारी

सबसे प्यारी सबसे न्यारी

राष्ट्रभाषा हिंदी हमारी।

 

-0-

2-आराध्या राज


राष्ट्रभाषा

 

हिंदी केवल भाषा नहीं

है भारत की यह बिंदी

जोड़ रखा है पूरे देश को

सबके मन की पसंद है हिंदी।

 

मान करो, सम्मान करो

दे दो उसको प्यार

कितनी प्यारी भाषा हमारी

जैसे हो कोई प्यारा उपहार

-0-


3-अमृता राज

प्यारी हिंदी

 

भाषा नहीं है हिंदी

है भारत की बिंदी

रहे सदा बन ताज

गर्व करें हम आज।

 

पहचान है यह हमारी

जाने हर पुरुष व नारी

रहे सदा बन ताज

गर्व करें हम आज।

 

साथ रहे यह हरदम

करे रिश्तों की दूरी कम

रहे सदा बन ताज

गर्व करे हम आज।

-0-

 4-अद्विका राउत

 


हिंदी हमारी प्यारी भाषा

 

हिंदी है राष्ट्रभाषा हमारी

वह भाषा सबसे प्यारी

सभी धर्म के लोग सारे

गाते गीत हैं हिंदी के प्यारे।

 

चाहे बदले समय या पीढ़ी

नहीं बदलेगी हिंदी भाषा हमारी।

माँ की बोली जितनी मीठी

उतनी मीठी है हिंदी प्यारी।

 

चाहे बोलो जो भी भाषा

या जाओ हिमालय से जापान

सदा बनाए रखना अपनी

हिंदी का ऊँचा सम्मान।

-0-

5-ईमानुएल बेहेरा

 

मेरा देश भारत

 

मेरा देश है सबसे प्यारा

झंडा ऊँचा रहे हमारा

देखी हमने सारी दुनिया

सबसे आगे है देश हमारा

 

भारत देश हमारा है

हमको जान से प्यारा है

रंग -बिरंगे लोगों से

यहाँ हमेशा उजियारा है।

 

यह है हमारा भारत प्यारा

दुनिया में है सबसे न्यारा

है हमारा तीन रंग का झंडा

दुनिया का सबसे सुंदर झंडा।

-0-


6-साई अमृत महापात्र

हमारी हिंदी

 

हिंदी है हमारी पहचान

जो बढ़ाती हमारे देश की शान

पुष्प के समान जो भाषा कोमल

गंगा के समान जो भाषा निर्मल,

वह है हिंदी भाषा हमारी

जो दुनिया में है सबसे न्यारी

सभी भाषाओं से अधिक प्यारी

वह है राष्ट्र भाषा हमारी।

-0-

 

7-सायंका माझी 



हमारा झंडा

 

देखो बच्चों यह झंडा प्यारा

तीन रंगों का मेल है सारा

सदा रहे यह झंडा ऊँचा

आकाश को है जैसे छूता

सदा करो तुम इसका मान

कभी न करना तुम अपमान

झंडा ही है देश की शान

बना रहे यह सदा महान।

-0-